एसएसपी अजय यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक..कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश….

रायपुर, राजधानी रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तर लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एसएसपी अजय यादव अपने अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक ले रहे है lएसएसपी अजय यादव की लॉकडाउन को लेकर बुलाई बैठक में सभी एएसपी, सीएसपी और टीआई मौजूद हैं।एसएसपी ने कल से होने जा रहे लॉकडाउन को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं l

वहीं लॉकडाउन से पहले बाजार में जमकर कालाबाजारी हो रहीहै। कालाबाजारी रोकने कलेक्टर ने टीम का गठन किया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार महंगे दाम पर मिल रहे समान की लोग शिकायत कर सकते हैं।कलेक्टर की गठित टीम कालाबाजारी पर रोक लगाएगी, बता दें कि आज राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में लोग किराना सामान की खरीददारी की l

Related Articles

Back to top button