उत्तर प्रदेश के गोंड़ा में राम जानकी मंदिर के पुजारी को मारी गोली, हालत गंभीर

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मंदिर के पुजारी के सीने में बंदूक सटाकर गोली मार दी गई। बुरी तरह घायल हुए पुजारी की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि वारदात को जमीन के विवाद में अंजाम दिया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

दरअसल, इलाके के तिर्रे मनोरमा मंदिर की 100 बीघा जमीन पर दबंगो की नजर थी। जिसे लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण दबंगों ने हमला कर दिया महंत सीताराम दास पर हमला कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button