कोरोना के खौफनाक कहर से हिला छत्तीसगढ़, प्रदेश में 9921 संक्रमित मिले, राजधानी में मिले 2821 मरीज ,53 की मौत

रायपुर : प्रदेश में कोरोना मरींजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। आज अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। आज 9,921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 1,552 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 52,445 है।
जिलों की बात करें तो रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। आज सर्वाधिक 53 मरीज की मौत हुई है।




