छत्तीसगढ़ में शनिवार को मिले 2688 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 7 संक्रमितों की मौत

रायपुर। प्रदेश में शनिवार को विभिन्न जिलों से कुल 2,688 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 2,404 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1 लाख 11 हजार 654 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मिले 2,688 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 112 , राजनांदगांव से 138, बालोद से 53, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 67, रायपुर से 328, धमतरी से 94, बलौदाबाजार से 96, महासमुन्द से 70, गरियाबंद से 47 , बिलासपुर से 148 , रायगढ़ से 209, कोरबा से 257, जांजगीर-चांपा से 268 , मुंगेली से 32, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 9, सरगुजा से 48, कोरिया से 51 , सूरजपुर से 34 , बलरामपुर से 31, जशपुर से 23, बस्तर से 130, कोण्डागांव से 72 , दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 62, कांकेर से 112, नारायणपुर से 8, बीजापुर से 93 और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है।



