करीना को ऑफर हुई थी ‘क्वीन’, इस वजह से छोड़ दी थी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों और स्टाइल से इस इंडस्ट्री में अलग जगह बना चुकी हैं। हाल ही में करीना कपूर दूसरी बार मां बनने के बाद अब फिर सामान्य दिनचर्या की ओर लौट चुकी हैं। इसी बीच उनके बारे में एक चौंकाने वाली बात पता चली है और वह यह है कि उन्होंने 2014 में फिल्म क्वीन में रानी मेहरा के रोल को रिजेक्ट कर दिया था।

इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया. एक सम्मेलन में करीना कपूर ने खुलासा किया था कि फिल्म ‘क्वीन’ कंगना रणौत से पहले उन्हें ऑफर की गई थी। गौरतलब है कि 2007 में रिलीज हुई कंगना की फिल्म ‘क्वीन’ ने रातों रात उन्हें स्टार बना दिया था। इस फिल्म ने इंडस्ट्री में कंगना को अपनी पहचान दिलाई। बता दें कि इस फिल्म के लिए कंगना नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Related Articles

Back to top button