FEATURED

14वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

जगदलपुर । जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा आयोजित 22-23 अगस्त 2026 तक दो दिवसीय इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया । जिसके मुख्य अतिथि योगेंद्र पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता, राणा घोष अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ, विशिष्ट अतिथि अमित जैन संचालक संस्कार द गुरुकुल स्कूल, अभिषेक अवस्थी संचालक सी. वी. रमन विश्वविद्यालय जगदलपुर, सरजीत सिंह बख्शी महासचिव जिला जूडो संघ दंतेवाड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नगर के टाऊन हॉल में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में बस्तर संभाग सहित प्रदेश के अन्य जिलों से करीब 250 जूडो खिलाडी व 25 अधिकारी भाग लिया ।

 

मुख्य अतिथि योगेंद्र पांडे सभी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जूडो खेल बस्तर जिले के लिए नया नहीं है । आज से 25 साल पहले इस खेल का बस्तर से परिचय हुआ । और आज ये खेल इस जिले का लोकप्रिय खेल हो गया है। जिसमें खिलाड़ी खेलने के साथ साथ अपना भविष्य सँवार रहे हैं। इस आयोजन के लिए मैं आयोजक अब्दुल मोइन तथा उनके सभी साथियों को बधाई देता हूं। वही राणा घोष ने कहा कि जूडो खेल को हमने कड़ी मेहनत से सँवारा हैं । आज बस्तर के खिलाड़ी राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कर रहे है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभिषेक अवस्थी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खिलाड़ी बच्चों को यहां तक पहुंचने में कोच के साथ-साथ परिजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

 

प्रतियोगिता का सफल संचालन के लिए निर्णायक मकसूदा हुसैन, सुमन राव, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, नवीन ठाकुर, भुवनेश्वर ठाकुर, निकेत भगत, अरुण नाग, नीलेश कुंडे, मनोनीत, जतिन यादव, यशवंत पांडे, मीरा ठाकुर, आलोक गोयल, उषा गिरी, गीताक्षी श्रीवास, विनायक, पुष्पांजलि नाग ने अहम भूमिका निभाई।

 

जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर के सचिव अब्दुल मोईन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विगत कई वर्षों से निरंतर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा संभाग मुख्यालय जगदलपुर में करके खिलाड़ियों को खेल प्लेटफार्म देने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने, गलत गतिविधियों से दूर रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रही है ।प्रतियोगिता में खिलाडी भाग लेकर राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेकर बस्तर का नाम रौशन कर रहे है ।

 

दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, व सीनियर (बालक/बालिका) वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला कराया गया । जिसमें सभी विजयी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पदक तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button