जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी, एवं ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति
जिला कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष रोजवीन दास ने कहा - संगठन को मिलेगी मजबूती

नवीन श्रीवास्तव/जगदलपुर।अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी जी के निर्देशानुसार ,छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी की आदेशानुसार ,छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदु जी की सहमती व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ ग्रामीण अध्यक्षों के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) अमीन मेमन जी के द्वारा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी, एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग रोजवीन दास ने कहा पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे।



