FEATURED

पालक बालक बैठक में गढ़िया सरपंच भरत हुए शामिल 

 

 

बच्चों को दी अपनी शुभकामनाएं कहा – बच्चे देश का भविष्य

 

 

जगदलपुर ,लोहंडीगुड़ा। ग्राम पंचायत गढ़िया के परियागुड़ा में प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला स्कूल में पालक बालक बैठक संपन्न हुई । बैठक में शिक्षकों अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के बीच गढ़िया सरपंच श्री भरत कश्यप उपस्थित रहे।बैठक में श्री कश्यप ने पालकों के उपस्थिति में छात्रों से उनके पढ़ाई को लेकर हाल जाना इस मौके पर श्री भारत ने बेहतर पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी ।

 

गढ़िया सरपंच श्री भरत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, हमारी सरकार शिक्षा को लेकर बहुत ही संवेदनशील और गंभीर है, बच्चों के अध्ययन अध्यापन को लेकर किसी तरह की समस्याएं नहीं आनी चाहिए इसके लिए हम सबको मिलकर जागरूक रहना है और साथ में काम करना है। इस मौके पर श्री कश्यप ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी में मुलाकात की और हाल-चाल जाना।

Related Articles

Back to top button