FEATURED
पत्रकार ज़ाकिर घुड़सेना हज यात्रा से लौटे, रायपुर स्टेशन पर हुआ इस्तकबाल

रज्जाक खान/रायपुर। आज शाम 5:45 बजे पत्रकार ज़ाकिर घुड़सेना हज यात्रा पूरी कर नागपुर होते हुए वंदे भारत ट्रेन से रायपुर पहुंचे। रायपुर रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन पर गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया।
इस्तकबाल के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे एडवोकेट जाकिर हुसैन, चुन्ना भाई, बाबा भाई, वरिष्ठ पत्रकार शेख आबिद, परवेज भाई, इसरार भाई, सिबान भाई, नम्मू भाई, भाई कमरुद्दीन और भाई फैजी ने हाजी ज़ाकिर भाई का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी ने उन्हें हज यात्रा की मुबारकबाद दी और उनके स्वस्थ एवं सकुशल लौटने पर खुशी जाहिर की।



