FEATURED

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने शिक्षा विभाग से की सर्वधर्म समभाव को लेकर चलने की अपील- रोजवीन दास 

 

पुरानी प्रार्थना व्यवस्था को लागू करने हेतु बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ….

 

जगदलपुर /

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी अमीनुल खान सूरी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के आदेश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के निर्देश पर व अल्पसंख्यक विभाग की अगुवाई में आज छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी नवीन प्रार्थना आदेश पर पुनर्विचार कर धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था के तहत सभी धर्मो का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता,आपसी भाईचारा, देश प्रेम, आधुनिक शिक्षा ,वैज्ञानिक पद्धति शिक्षा के तहत पुरानी प्रार्थना व्यवस्था को लागू करने की मांग को लेकर बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया …

ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ शिक्षा अधिकारी को जिला अध्यक्ष रोजविन दास के द्वारा शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार,जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत, शिक्षकों की कमी, शिक्षा की व्यापारीकरण को रोकने हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया तथा उक्त आदेश पर पुनर्विचार कर सर्वधर्म समभाव के साथ आचरण करने की मांग की गई।

 

इस अवसर पर पीसीसी प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान ,प्रशांत जैन ,अल्ताफ खान ,रवि शंकर तिवारी ,बिजेंद्र ठाकुर, साहिल हियाल,मो.इमरान खान नेलविन दास, पार्षद अफरोज बेगम , पार्षद जोस्टिन भवानी, अंजना नाग, जयंती केरकेट्टा, श्याम काशी नायक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button