FEATURED
उपचुनाव: घर-घर पहुंचे पूर्व महापौर जतिन जायसवाल और कांग्रेसी, पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए किया अपील

जगदलपुर।इंदिरा वार्ड उपचुनाव में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं से अपील किया जा रहा है । इसी कड़ी में पूर्व महापौर जतिन जायसवाल अपने साथियों के साथ घर घर संपर्क को लेकर वार्ड के मतदाताओं तक पहुंचे। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं के घर-घर जाकर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील किया ।, इस अवसर पर अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजवीन दास, जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, पार्षद कैलाश नाग, विजय सिंह, संदीप दास, रंगा राव, ज्योति राव वार्ड वासी उपस्थित थे।



