FEATURED

अवैध खनन,परिवहन , खुदाई ब्लास्टिंग से स्कूल पंचायत भवन का नुकसान- पी प्रसाद राजू, जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस

 

जनता कांग्रेस नेता ने कहा -रोड कार्य के नाम पर मनमानी बिना रॉयल्टी बेचा जा रहा है गिट्टी

 

कलेक्टर से करेंगे शिकायत जांच की मांग

 

सुकमा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पी प्रसाद राजू द्वारा रोड कार्य के नाम पर अवैध उत्खन को लेकर अपना आक्रोश जताते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है सुकमा के अंतर्गत मुरथुंडा में रामचरण सिंह फार्म के द्वारा अवैध रूप से क्रेशर चलाए जा रहा है यह गंभीर बात है इसके चलते सार्वजनिक नुकसान होने के साथ जनता की परेशानी बढ़ रही है।

 

श्री राजू ने जारी विज्ञप्ति में आगे कहा है कि अस्थायी लीज मिला था उसे लीज में जितना भी रोड का टेंडर कापी जमा किया उस रोड का कार्य पूर्ण हो चुका है, उस रोड के कार्य के नाम से अवैध रूप से गिट्टी खनन किया जा रहा है और उनके द्वारा बाहरी लोगों को बिना रियल्टी का गिट्टी बेचा जा रहा है ?

 

जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि इस विषय में खान और खनिज (विकास और विनियमन ) अधिनियम (mmdr Act) की धारा 4 और 21 अंतर्गत अवैध खनन और बिना रॉयल्टी के tr ⁵í खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने और दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए ? श्री राजू ने कहा कि पंचायत में बड़े-बड़े बोर से खुदाई कर ब्लास्टिंग किया जा रहा है उस ब्लास्टिंग के होने वाले वाइब्रेशन से क्षेत्र के आसपास के स्कूल भवन क्रेक हो चुका है और उस पंचायत में कुछ घर,मकान भी प्रभावित हो रहाहै ।

 

पार्टी के नेता ने कहा कि iइस पूरी घटना को लेकर हमारी पार्टी द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन

सोप गया जिसमें संबंधित विषय को लेकर हमारे द्वारा चर्चा किया गया । श्री राजू ने कहा कि हमें विश्वास है ⁰कि प्रशासन अवैध खनन, परिवहन पर समय रहते उचिlत कार्रवाई करेगी , नहीं तो मजबूरन हमें सड़क⁸ पर उतरना होगा।

Related Articles

Back to top button