रायपुर प्रेस क्लब: नई कार्यकारिणी और प्रकोष्ठ संयोजकों का भव्य स्वागत समारोह संपन्न

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में एक गरिमामयी एवं आत्मीय स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’ एवं उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।
समारोह में नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, चंदन साहू, अंशुमान शर्मा, संतोष साहू एवं संजीव सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीण सिंह, वीडियो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र नागलकर तथा प्रेस/मीडियाकर्मी समन्वय एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयोजक सनत तिवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि नई ऊर्जा और अनुभवी साथियों के समन्वय से बनी यह टीम पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और प्रेस क्लब की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य
करेगी।



