FEATURED

मौसम बदला तेज हवा से केले की खेत में नुकसान  , बदल रहे मौसम से किसानों की चिंता बढ़ी 

 

 

सुकमा।छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ बस्तर के सुकमा जिले में भी मौसम में अस्थिरता लगातार कायम है गत दिवस सुकमा के कुछ हिस्से में अचानक मौसम परिवर्तन के बाद आए तेज रफ्तार हवा से जिले के मुल्लागुड़ा में केले के लगी खेत में नुकसान होने की खबर सामने आई है , अचानक इस तरह के नुकसान से किसान परेशान हैं कि वे अब क्या करें?

 

विदित हो कि इन दिनों मौसम का परिवर्तन अलग-अलग हिस्सों में लगातार देखने को मिल रहा है आंधी तूफान के साथ बारिश से भीषण गर्मी से जहां राहत मिली है वहीं अचानक मौसम परिवर्तन से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है खासकर किसानों की चिंता बढ़ी है अचानक उक्त तरह से नुकसान हो तो किसान क्या करे। हालांकि प्रशासन इस तरह की परिस्थितियों पर नजर रखी हुई ।

Related Articles

Back to top button