FEATURED

डीजल पेट्रोल की बेतहाशा वृद्धि और महंगाई ने तोड़ी कमर जनता जनार्दन का जीना हुआ मुहाल-अनवर खान

 

वैश्विक संकट से घिरा देश हालात बिगड़ता देख अपनी जिम्मेदारियों से भागे हुक्मरान.

जनता को दस्तावेजों में उलझाकर अपनी नाकामियों को छुपाने वाले विश्वगुरु का जनता के नाम सन्देश आग में घी डालने जैसा….देश गम्भीर आर्थिक संकट व मंहगाई की मार झेल रहा..

महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक और अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह असफल…. देश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता –

जगदलपुर. 19 मई 2026…
*प्रधानमंत्री की अपील ने महंगे पेट्रोल डीजल और गैस संकट से जुड़ी जनता के जख्मों पर नमक रखने का काम किया, पिछले दो माह से देश भर के लोग डीजल पेट्रोल और गैस की संकट से जूझ रहे हैं और महंगाई लगातार चरम सीमा पर है ऐसे विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री का जनता को राहत भरा संदेश की जरूरत है उक्त कथन छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के पुर्व सदस्य अनवर खान ने कहा, उन्होंने आगे बताया कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई बढ़ती महंगाई, टोल टैक्स, रेल किराया वृद्धि और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के कारण आम लोगों की आय और बजट दोनों प्रभावित हुई है तथा परिवार चलाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मोदी की अपील के बाद सबसे पहले भाजपा नेता मंत्री और पदाधिकारियों को पेट्रोल डीजल बचाने के लिए साइकिल से चलना चाहिए और बड़े-बड़े काफिले बंद करने चाहिए आज देश उनकी विफलताओं के कारण वैश्विक संकट से जूझ रहा है और केंद्र सरकार इस दिशा में सकारात्मक पहल करने में असहाय साबित हो चुकी है और उसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है देश के कामकाजी वर्ग को “वर्क फ्रॉम होम” करने की सलाह दे रहे है मगर फेरी लगाकर समान बेचने वाले,मजदूरी करने वाले और फील्ड में काम करने वाले लोग घर बैठकर कैसे अपना जीवन चलाएंगे देश के पहले प्रधानमंत्री प.जवाहरलाल नेहरू ने आराम हराम है का संदेश दिया था और विश्वगुरु लोगो को घर मे बैठने की सलाह दे रहे है। महंगाई के कारण पहले से ही आम परिवार का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और गृहणियां पहले ही हर चीज में कटौती करने को मजबूर है ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा तेल कम उपयोग करने की सलाह देना जनता की परेशानियों का मजाक उड़ाने जैसा है।* *खान ने कहा आखिर मोदी सरकार जनता के कंधों पर महंगाई का भार कब तक डालते रहेगी इनकी नीति ने देश को कहीं का नहीं छोड़ा आने वाले दिनों में देश के हालात और संकट अधिक बिगड़ने वाले हैं देश के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री देश की अर्थव्यवस्था पर चिंतित और परेशान है। विश्व गुरु कहे जाने वाले नरेन्दर ने देश का बंटाधार कर जनता को दस्तावेज दुरुस्त करने जैसे जटिल कार्यो मे उलझा कर अपनी नाकामियों को छुपाने का कार्य किया है उपलब्धि एको नही और बातें बड़ी-बड़ी। खान ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों ने मेहनत करने वाले छात्र छात्रों की उम्मीदों को तोड़ा है वही अपराध की बढ़ती घटनाएं सरकारी कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी, केंद्र सरकार को अतिशीघ्र जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए और महंगाई से राहत देने के लिए निर्णायक व ठोस कदम उठाते ईमानदारी से अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।*

Related Articles

Back to top button