बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा – भरत कश्यप, सरपंच


ग्राम गढ़िया मे सरपंच एवं ग्राम वासियों ने दी बाबासाहेब को पुष्पांजलि, किया स्मरण
जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा।आज ग्राम पंचायत गढ़िया में सरपंच भरत कश्यप ने समाज प्रमुखों के साथ भारतीय संविधान के शिल्पी, समाज सुधारक एवं भारत रत्न, श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
युवा नेता एवं गढ़िया सरपंच श्री कश्यप ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्र एवं बस्तरवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा । उन्होंने कहा कि आगे बढ़कर हमें जागरूकता के साथ शिक्षा अर्जित करनी चाहिए एवं अपने अधिकारों को समझ कर शांति से जीवन जीना चाहिए।



