वेदांता प्लांट में बड़ा हादसा,ब्लास्ट से 10 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Vedanta Limited के Chhattisgarh स्थित प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित कंपनी के पावर प्लांट में हुआ है. आशंका है कि धमाके के बाद मलबा गिरने से कुछ मजदूर फंसे हुए हो सकते हैं

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट सक्ती जिले के सिंहितराई गांव स्थित पावर प्लांट में दोपहर के समय बॉयलर ट्यूब में हुआ. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हादसा प्लांट के एक बॉयलर यूनिट में हुआ, जहां सब-कॉन्ट्रैक्टर NGSL के कर्मचारी काम कर रहे थे, जो यूनिट का संचालन और रखरखाव करता है. कंपनी ने कहा कि उसकी प्राथमिकता प्रभावित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

 

बयान में यह भी कहा गया कि कंपनी घायलों को हर संभव सहायता दे रही है और मेडिकल टीम व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है. साथ ही, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

 

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हादसे में श्रमिकों की मौत और घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है और उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। साथ ही, घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं.

 

साथ ही सक्ति जिले के एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि सक्ति जिले के सिंघी तराई क्षेत्र स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं. मीडिया में आई ताजा खबरों में 10 के मरने की जानकारी दी जा रही है.

 

घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, रायगढ़ के एसडीएम महेश शर्मा ने कहा कि इस घटना की विधिवत जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button