सोफिया हयात ने बताई होली पार्टी की घटना,मेरी स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश

बिग बॉस फेम अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अभी हाल ही में सोफिया हयात के भी साथ हुआ था। सोफिया ने बताया है कि एक बार होली के मौके पर एक आदमी ने उनकी स्कर्ट में अपना हाथ डाल दिया था।
हाल ही में सोफिया ने बिकिनी में होली खेलते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। सोफिया ने बताया कि भारत में एक बार रंगों का यह त्योहार मनाते समय उनके साथ कैसी अनहोनी घटना हुई थी। सोफिया ने कहा, ‘मैं एक होली पार्टी में थी जिसमें बहुत से सिलेब्रिटीज आए हुए थे। वहां काफी लोग मेरे साथ तस्वीरें लेना चाहते थे। ज्यादातर में जब बहुत सारे फैन्स होते हैं तो थोड़ी प्रटेक्टिव हो जाती हूं लेकिन इस होली की पार्टी में बेफिक्र थी।’
सोफिया ने आगे कहा, ‘मैंने होली की पार्टी में कुछ पानी पूरी खा लीं और मुझे पता नहीं था कि उसमें भांग मिलाया गया था। भांग के नशे में मैं काफी मस्त हो गई और मेरा गार्ड नशे में था। मैं सभी के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थी तभी एक आदमी ने अपने हाथ से मेरी स्कर्ट ऊपर कर दी।’



