मेरिट लिस्ट में आने के बाद भी अभ्यर्थी का चयन नहीं, मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने दिया धरना


मुक्ति मोर्चा, जनता कांग्रेस ने लगाई दहाड़ बस्तर में किसी के अधिकार को लेकर नहीं होने देंगे खिलवाड़,सौंपा ज्ञापन
मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद , कोंडागांव जिला महामंत्री उदय भंडारी ड्राइवर यूनियन संभाग अध्यक्ष याकूब गौरी खान ने जारी किया संयुक्त बयान
जगदलपुर ।बस्तर में अधिकार एवं विकास के साथ आम लोगों की लड़ाई लड़ने वाली बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें पार्टी के द्वारा आज केशकाल में अन्याय पूर्वक वन विभाग द्वारा ड्राईवर पद के लिए भर्ती प्रक्रिया में मेरिट सूचि में स्थान प्राप्त करने पर भी बेरोजगार अभ्यर्थी के चयन नहीं किए जाने एवं इस संबंध में न्याय दिलवाने को लेकर धरना दिया गया । धरने में बेरोजगार के साथ योग्यता के मापदंड के साथ खिलवाड़ करने को लेकर जोरदार प्रदर्शन पश्चात मोर्चा एवं पार्टी ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वन मंडलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी सोपा गया। इस विषय में मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद , कोंडागांव जिला महामंत्री उदय भंडारी ड्राइवर यूनियन संभाग अध्यक्ष याकूब गोरी खान द्वारा संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा गया है कि अन्याय और षड्यंत्र के साथ यह बेरोजगार की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
अपने संयुक्त बयान में जानकारी देते हुए कोंडागांव जिला महामंत्री भंडारी एवं ड्राइवर यूनियन संभाग अध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कांकेर श्री याकूब ने संयुक्त रूप से बताया कि केशकाल द्वारा हल्का एवं भारी वाहन चालक हेतु सीधी भर्ती की विज्ञापन सुचना दिनांक 28 -02 -2025 को वनमंडल केशकाल द्वारा जारी किया गया था l प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख , छत्तीसगढ़ , नवा रायपुर अटल नगर के पृ, पत्र क्रमांक /प्राशा . अराज .1/442 /2025 /2398 नवा रायपुर दिनांक 28 -02-2025 के आदेश अनुसार केशकाल वनमंडल अंतर्गत भारी एवं हल्का वाहन चालक के रिक्त पदो पर सीधी भर्ती हेतु पात्र अभ्यार्थीयो की प्रायोगिक परीक्षा दिनांक 02-04-2025 एवं कौशल परीक्षा 03 -04 -2025 , 04 -04 -2025 तथा 07 -04-2025 को आयोजित किया गया था ।
उन्होंने बताया कि परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम तैयार कर दिनांक 30 -04 -2025 सायं 05 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था l दावा आपत्ति का निराकरण के पश्चात् 11 अभ्यर्थी की पात्र सूची विभागीय वेबसाईट www.cgforest.com में अपलोड किया गया था l उक्त मेरिट सूची में अभ्यर्थि( विक्की बंजारे ) जिसका नाम सरल क्रमांक 01 में दर्ज था , द्वारा 100 अंको में 91 अंक प्राप्त किया गया था एवं सारे दस्तावेज समय पे वनमंडल केशकाल के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया था l मेरिट सूची में प्रथम स्थान आने और सभी मानदंडो को पूर्ण करने के बाद भी पीड़ित उक्त अभ्यर्थी से कम प्राप्तांक वाले अभ्यर्थियों की के नाम से विभाग द्वारा जॉइनिंग आदेश कर दिया गया और मेरे द्वारा भर्ती की सभी शर्तो एवं मानदंडो को पूर्ण करने पर भी मुझे भर्ती में चयन नहीं किया गया । दोनों नेताओं ने कहा कि क्या यह षड्यंत्र और मिली भगत से खेली गई खेल प्रतीत नहीं होता?
मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने धरना स्थल से गरजते हुए कहा कि यह बस्तर के विकास और अधिकार के खिलाफ सोची समझी विकसित की गई एक ऐसी व्यवस्था का उदाहरण है जहां बैठे लोगों को बस्तर का हित देखा नहीं जाता है ? उन्होंने कहा कि इस विषय में अभ्यर्थी द्वारा विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियो को भी अनेक बार अवगत करवाया गया परन्तु आज दिनांक तक जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी सकारात्मक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है l मजबूर होकर मोर्चा एवं पार्टी को सड़क पर उतर या धरना देना पड़ रहा है। श्री चांद ने कहा की हम एक नहीं पूरे बस्तर के बेरोजगार भाइयों एवं बहनों के साथ हैं। मोर्चा एवं जनता कांग्रेस बस्तर न्याय के खिलाफ सदैव लड़ता रहेगा। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें एवं बस्तर संभाग ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारी के रूप में जगदलपुर संभाग महामंत्री संतोष सिंह जगदलपुर यूथ अध्यक्ष हिमांशु आनंद, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, लौंडीगुड़ा ब्लॉक युवा अध्यक्ष गौतम दास, कोंडागांव जिला महामंत्री उदय भंडारी, सुखलाल बघेल, केशकाल विधानसभा अध्यक्ष मायाराम मांडवी, फूलचंद साहू, परेश्वर नेगी,धर्मेंद्र पटेल, बस्तर संभाग ड्राइवर यूनियन अध्यक्ष याकूब गौरी खान, महेश दास, मोहनलाल सेठिया मोहनलाल सेठिया, विक्की बंजारे, तेज नायडू, मनोहर कश्यप, कन्हैया कोराम, संतोष वैष्णव, दिनेश दुगा, कोमल पटेल, विनोद निर्बलकर, जितेंद्र शुक्ला, अफजल खान, मौलाना अंसारी, धंसराज टंडन, धर्मेंद्र पटेल भंवरलाल मारकंडे, रामकुमार साहू ठाकुर पुरी गोस्वामी सेलवम मसीह, रामेश्वर गोस्वामी चेतन साहू आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे



