कोरोना की दूसरी लहर: मई 2020 से ज्यादा संक्रमण व मौतें, एक संक्रमित से 406 को खतरा

देश में kiकोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमण व उससे होने वाली मौतों के साप्ताहिक मामलों में मई 2020 के बाद सबसे ज्यादा तेजी आई है। एक संक्रमित व्यक्ति यदि पाबंदी का पालन नहीं करे तो 30 दिन में वह औसतन 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है
केंद्र ने 12 राज्यों को दिए ये निर्देश
ताजा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को उन 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जांच व गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने को कहा है, जहां कोविड-19 के मामलों में तेजी आई है। सरकार ने कहा कि ज्यादा ध्यान उन 46 जिलों पर है, जहां से इस महीने संक्रमण के कुल मामलों का 71 प्रतिशत और इनसे होने वाली मौत के मामले में 69 प्रतिशत मामले सामने आए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 25 सबसे ज्यादा प्रभावित हैं और यहां से देश में बीते एक हफ्ते में सामने आए कुल मामलों में से 59.8 प्रतिशत मिले हैं।
इन 12 राज्यों के सचिवों के साथ बैठक में समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की अध्यक्षता में 12 राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) और कोविड-19 के सर्वाधिक मामलों और मृत्यु से जुड़े 46 जिलों के निगम आयुक्तों व जिलाधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। ये 12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और बिहार।
ये
|



