छत्तीसगढ़ में फिर भयावह हुआ कोरोना, 3162 नए मरीज मिले, दुर्ग 1128, रायपुर में 796 संक्रमित

रायपुर।राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू होता नजर आ रहा है। रोजाना नए संक्रमितों की संख्या के इजाफा हो रहा है। आज राजधनी रायपुर में करीब 796 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।वहीं प्रदेश में आज 3162 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है,। कोरोना और अन्य बीमारियों से मरने की वाली संख्या 11 रही। कोरोना को मात देकर स्वास्थ्य होने वाली की संख्या 511 रही। इसमें कोविड सेंटर से 71 और होम आइसोलेशन 440 स्वास्थ्य हुए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 17836 रही। राजधानी में 796 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके अलावा दुर्ग से 1128, नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।



