FEATURED

सेजस नानगुर के बच्चों को मिला सरस्वती साइकिल योजना के तहत विधायक एवं सांसद के द्वारा सौगात

बच्चों के चेहरे साइकिल पाकर खिले ,स्कूल जाने रास्ते हुए आसान

 

 

 

जगदलपुर,नानगुर, नवीन श्रीवास्तव। स्थानीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के 51 छात्राओं को आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोडागुड़ा में आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकल का सौगात मिला। सौगात पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे,अब स्कूल आने-जाने में उनको कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा ।

 

आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण आयोजन मेंजगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारा लगाते हुये प्रदेश के विकास एवं योजनाओं को बहुत ही सरल एवं गरिमा में ढंग से सबके सामने रखा गया।

 

इस अवसर पर नानगुर शिक्षा समिति के सदस्य चंद्रकांत सेठिया ग्राम पंचायत नानगुर के सरपंच सुखराम नाग संस्था के प्राचार्य विनोद सिंह भदोरिया संकुल समन्वयक भीमेन्द्र सेठिया एवं शिक्षिका निकिता बिसेन, शुभांगी झा , पोनी कुर्रे ,ओम प्रकाश साहू, बिंदेश्वरी नेताम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button