FEATURED

जनता कांग्रेस की जांच दल पहुंची गीदम वेयरहाउस , गुणवत्ता एवं लापरवाहियों की ली खबर 

 

 

जनता कांग्रेस की संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद,दंतेवाड़ा जिला रेमो मरकामी, संभागी महामंत्री राम नाथ नेगी ने संयुक्त बयान में इस प्रकरण में जिम्मेदारों का निलंबन हो

 

 

जगदलपुर।दंतेवाड़ा जिले के गीदम वेयरहाउस में रखे गुणवत्ता विहीन चावल पर जांच एवं रिपोर्ट के बाद जनता कांग्रेस की संभागीय अध्यक्ष एवं दंतेवाड़ा जिला के रेमो मरकामी, संभागी महामंत्री श्री राम नाथ नेगी ने संयुक्त बयान में इस प्रकरण में वेयरहाउस के जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत निर्मित किए जाने निलंबित किए जाने के साथ उन्हें जांच में पारदर्शिता रखने के लिए पूर्ण होने तक प्रभार से मुक्त करने की मांग की है।

 

विदित हो कि बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद निर्देश एवं निर्देशन में पार्टी की पदाधिकारीयों की गठित टीम द्वारा जिले के गीदम वेयरहाउस में रखे चावल के गुणवत्ता की जांच कर उसकी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी एवं संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद को सौंपीगई है। इस विषय में पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री चांद सहित दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकामी, संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि इस पूरे मामले को लेकर वेयरहाउस एम डी नागरिक आपूर्ति निगम खाद्य मंत्रालय के सचिव एवं संबंधित मंत्री के सामने रखकर निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है जो जनता से जुड़ी है इस विषय में संबंधित अधिकारियों को निलंबित की जानी चाहिए की अथवा जांच पूर्ण होने तक प्रभार से जिम्मेदार लोगों को मुक्त किए जाने की मांग राज्य सरकार से जनता कांग्रेस करती है ताकि पारदर्शिता से तथ्य सामने आए। श्री नवनीत चांद ने कहां है कि बस्तर में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी जनता के प्रति उदासीन हो गए हैं लापरवाहियां आम हो गई है जनता में त्राहि त्राहि है वे समस्याओं के बीच जी रहे हैं यह मामला भी इसी तरह के गड़बड़ झाले से जुड़ा है। जनता कांग्रेस के तीनों नेताओं ने कहा कि इस विषय पर पार्टी जब तक सब कुछ सामने नहीं आता चुप नहीं बैठने वाली है जनता को न्याय मिले इसकी कोशिश जारी रहेगी और संघर्ष भी।

Related Articles

Back to top button