FEATURED

जिले के बेरोज़गार युवाओं के लिए सुनहरा मौका स्मार्ट मीटर परियोजना में काम कर संवार सकते हैं अपना भविष्य

 

 

हरिमोहन तिवारी

 

रायपुर। अम्बिकापुर जिले के बेरोज़गार एवं काम की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है, जो तकनीकी योग्यता के साथ स्थायी आय का जरिया तलाश रहे हैं।

इस भर्ती के अंतर्गत टेक्नीशियन, मीटर इंस्टॉलर, इलेक्ट्रीशियन एवं सुपरवाइज़र के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के अंतर्गत संचालित स्मार्ट मीटर परियोजना के लिए की जा रही है।

कम पढ़े-लिखे युवाओं के लिए भी अवसर

भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण, आईटीआई (इलेक्ट्रिकल) एवं डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) योग्यता रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ पेट्रोल भत्ता भी प्रदान किया जाएगा, जिससे रोजगार के साथ-साथ आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

वाहन और लाइसेंस अनिवार्य

कार्य क्षेत्र में फील्ड वर्क होने के कारण उम्मीदवार के पास दो पहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक बताया गया है।

साक्षात्कार की तिथि घोषित

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीधा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है—

दिनांक: 24 दिसंबर 2025 (बुधवार)

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

स्थान: कार्यालय कार्यपालन अभियंता O&M डिवीजन, CSPDCL, अम्बिकापुर

बनारस चौक, शनि मंदिर के पास नमनाकला

 

युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील

 

कंपनी प्रबंधन ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होकर काम के माध्यम से अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Back to top button