FEATURED

सुकमा नेता पी राजू ने स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

 

 

जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा- आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सुकमा को मिले पूरी सुविधा नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे

 

सुकमा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुकमा जिला अध्यक्ष पी .प्रसाद राजू ने कहा सुकमा मुख्यालय में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है, संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इसे लेकर उदासीन हैं आधुनिक सुविधा के नाम पर यहां सपने जरूर दिखाए जा रहे हैं और बीमार मरीज और उसके परिजन दर-दर भटक रहे हैं?

 

 

सुकमा के जनमुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय और आवाज उठाने वाले जनता कांग्रेस के नेता पी प्रसाद राजू ने कहा कि चिकित्सालय में फिजियोथैरेपी का मशीन लाखों रुपए का लगा है लेकिन डॉक्टर नहीं है और यहां एक्सरे तो होता है लेकिन लंबे समय से कोई हड्डी डॉक्टर यहां नहीं है ।

 

उन्होंने कहा कि यहां जितने भी एक्सीडेंट केस आते हैं उसे बाहर रेफर कर दिया जाता है। जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि सोनोग्राफी मशीन लाखों रुपए के लगी है मगर डॉक्टर नहीं है !

 

उन्होंने क्षेत्र के समस्याओं को उठाते हुए कहा कि चिंतलनार और जगरगुंडा के लिए दो एंबुलेंस का स्वीकृति दिए है लेकिन आज तक नहीं पहुंचा है ।

 

यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार सोई हुई है विपक्षी पार्टी कुछ समस्या को लेकर जाने से मात्र आश्वासन मिलता है लेकिन काम नहीं होता है आश्वासन से काम नहीं चलेगा। यह दुखद और आश्चर्य की बात है । सरकार को पक्षपात नहीं करना चाहिए । हमारी मांग है कि सरकारी योजना जनता तक पहुंचे अगर क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं का हल नहीं होता है तो जनता कांग्रेस गंभीरता से लेकर इस विषय पर सड़कों में उतरेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेगी ।

Related Articles

Back to top button