FEATURED

चारों सीटों पर लेफ्ट का कब्जा, खाली हाथ रह गई ABVP, अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। लेफ्ट यूनिटी ने सेंट्रल पैनल के चारों प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पर क्लीन स्वीप किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को सभी पदों पर हार का सामना करना पड़ा, जो एक दशक बाद लेफ्ट की पूर्ण वापसी को दर्शाता है
पिछले साल एबीवीपी ने संयुक्त सचिव का पद जीतकर लंबे समय बाद वापसी की थी, जबकि 2015 में भी इन्होंने यही पद हासिल किया था। उसके बाद से लेफ्ट सभी पदों पर काबिज रहा। इस बार मतगणना में महासचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर कांटे की टक्कर देखी गई, लेकिन अंत में लेफ्ट ने सभी पर कब्जा जमाया।

चार सीटों पर लेफ्ट की जीत
अदिति मिश्रा, अध्यक्ष, लेफ्ट
किझाकूट गोपिका बाबू, उपाध्यक्ष
सुनील यादव, महासचिव
दानिश अली, संयुक्त सचिव
काउंसलर पदों का ऐसा रहा परिणाम
जेएनयू छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने घोषित कुल 26 काउंसलर सीटों में से 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। जिनमें से स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटें अपने नाम कर ली हैं।

काउंसलर पदों का ऐसा रहा परिणाम
जेएनयू छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने घोषित कुल 26 काउंसलर सीटों में से 14 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। जिनमें से स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज़, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन में क्लीन स्वीप करते हुए सभी सीटें अपने नाम कर ली जो

वहीं अन्य घोषित संकायों में अभाविप ने बहुमत में जेएनयूएसयू में काउंसलर की सीटें जीत ली हैं। इस वर्ष कुल काउंसलर पद पर विभिन्न संकायों से 46 सीटों के लिए मतदान हुआ है। यह अब तक घोषित नतीजों में अभाविप बहुत ही मजबूत स्थिति में हैं।, जिनमें से 26 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं, और अन्य पर मतगणना भी पूरी हो चुकी है। जिसमें जेएनयूएसयू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, एवं संयुक्त सचिव पद के लिए मतगणना बाकी थी।

 

Related Articles

Back to top button