FEATURED

ग्राम गढ़िया में शिविर लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं का किया गया निदान

 

 

राशन कार्ड मनरेगा जॉब कार्ड के साथ अन्य समस्याओं का किया गया निराकरण

 

जगदलपुर लोहंडीगुड़ा।लोहण्डीगुड़ा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया में ग्रामवासियों के विभिन्न आम एवं बुनियादी समस्याओं को लेकर तीन दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया । गढ़िया ग्राम पंचायत के युवा सरपंच श्री भरत कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण शिविर में ग्राम वासियों काराशन कार्ड बनाने जोड़ने, मनरेगा जॉब कार्ड बनाने एवं गांव की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया , ग्रामवासियों ने न केवल इसका भरपूर लाभ लिया बल्कि सभी ने मिलकर साथ भी दिया ।

 

इस दौरान गढ़िया सरपंच भरत कश्यप,उपसरपंच संतू कश्यप, सचिव डमरू राम,पंच पीलूराम,लखन कश्यप, निरंजन बघेल, हेमनाथ,सुदरू सेठिया, गुंडरू सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button