FEATURED

बचे बाढ़ पीड़ितों को भी शीघ्र मिले मुआवजे की राशि – पी राजू

 

 

फिर तो वहां प्रभावितों को जीवन के मुख्य धारा में जोड़ने सभी विकल्पों पर काम – जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष

 

सुकमा । जिले में जनता के हितेय मुद्दे पर लगातार अपनी आवाज बुलंद करते जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री पी प्रसाद राजू ने लगातार बारिश के बाद जिले में बाढ़ से प्रभावित और समस्याओं से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को सामने रखते हुए बाढ़ से प्रभावितों को दिए जाने वाले मुआवजे पर कहा है कि सर्वे के पश्चात सभी जरूरतमंदों को मुआवजे की राशि प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद पिछले वर्ष भी मुआवजे की सूची में शामिल कुछ लोगों को मुआवजा मिला है तो कुछ लोगों को अभी तक नहीं मिला है।

 

जनता कांग्रेस नेता राजू ने कहा है कि बस्तर के साथ लगातार बारिश के बाद सुकमा जिले में भी बहुत नुकसान हुआ है और इसमें जो प्रभावित और पीड़ित है उन्हें तत्काल रूप से सहायता की जरूरत है ऐसी परिस्थितियों में किसी की जरूरत को छोटा या बड़ा करके नहीं देखा जा सकता ।

 

 श्री राजू ने कहा कि मुआवजे की राशि पिछले वर्ष भी कुछ को मिला है और कुछ लोगों को नहीं मिल पाया है जब की आवश्यकता इस बात की है कि समय में पीड़ितों को राहत मिले शासन प्रशासन की कोशिशें की बाढ़ से जिनका नुकसान हुआ है वह शीघ्र ही जीवन के मूल धारा में जुड़ सके।

Related Articles

Back to top button