FEATURED
जियो का टावर केवल 200 मीटर तक काम करता है,रेंज बढ़े, टावर लगे – जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पी प्रसाद राजू

जगदलपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुकमा जिलाअध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने प्रेस विज्ञप्ति व्यक्ति जारी करते हुए कहा कि विकास बिना समन्वय का संभव नहीं है इंटरनेट और इसी तरह के सुविधाओं के नाम पर अभी भी उपभोक्ता सुकमा में असुविधाओं से गुजर रहे हैं उन्होंने कहा कि कहा जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेड के पास लगी टावर का रेंज मात्र 200 मीटर तक काम करता है उसके आगे नहीं करता है !
जनताकांग्रेस के जिलाध्यक्ष पी राजू ने आगे कहा है कि जब कोई व्यक्ति जियो का एक महीने का रिचार्ज 350 रुपए का डालता है उसका भरपूर नेट का लाभ नहीं मिलता है , जबकि जियो सुविधाओं की बात करते हैं।
उन्होंने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से मांगते हुए कहा कि है उसका रेंज बढ़ाए जाए या फिर शहर में दूसरा टावर खड़ा किया जाए, जिसे उपभोक्ता खर्च के अनुपात में पूरा लाभ ले सकें।



