FEATURED

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, घेराव सहित पार्टी विस्तार को लेकर बनी रणनीति

 

जगदलपुर ।बस्तर विधानसभा और चित्रकूट विधानसभा की एक महत बैठक बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद के नेतृत्व में आयोजित किया गया बैठक में बस्तर के कोने-कोने से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

उक्त विषय में जानकारी देते हुए बस्तर बेटा श्री नवनीत ने कहा कि बैठक मेंआगामी विधानसभा की समस्याओं के लिए विधायक कार्यालय के घेराव को लेकर रणनीति बनाई गई एवं संगठन को आगे विस्तार व उसे बढ़ाने प्रत्येक ग्राम पंचायत में चौपाल लगाने ग्राम पंचायत की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने जैसे कार्यों को करने का संकल्प बैठक में लिया गया है।

 

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर संभाग अध्यक्ष – नवनीत चाँद द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सभी लोगों की बातों को गंभीरता से सुना गया एवं मुक्ति मोर्चा सहित पार्टी को लेकर क्रमिक रूप से सभी बातों को सामने रखा गया।

 

इस दौरान श्री नवनीत के द्वारा विगत 6 माह में,संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी दिनों की कार्य योजना की तैयारी की गई जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्य करने की योजना बनाई गई:-

 

(1) बस्तर जिले सहित पूरे संभाग में युवा बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार में आरक्षण एवं जिला बेरोजगार समिति गठित कर स्वरोजगार में प्राथमिकता दिए जाने के विषय पर कार्य।

(2) बस्तर जिले सहित पूरे संभाग में ग्रामीण शिक्षा स्तर से नगरी शिक्षा स्तर की गुणवत्ता का परीक्षण एवं आवश्यक विषय वस्तु की मांग ।

(3) बस्तर जिले सहित पूरे संभाग में ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था एवं शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा एवं वास्तविक आवश्यकताओं की मांग

(4) बस्तर जिले सहित पूरे संभाग में उद्योग नीति की समीक्षा एवं स्वरोजगार रोजगार में आरक्षण व विकास निधि डी एम एम एफ व सी ए सार के नियम-बजट-स्वीकृति-उपयोग- गुणवत्ता की समीक्षा।

(5) बस्तर जिले सहित पूरे संभाग में, कानून व्यवस्था- संवैधानिक अधिकारों की संरक्षण की समीक्षा- धार्मिक स्वतंत्रता के विरुद्ध प्रायोजित षड्यंत्र की समीक्षा- एवं आवश्यक सुधार की मांग का कार्य।

(6) नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरकारों की दायित्व, वादे – एवं वर्तमान गतिविधि की समीक्षा एवं आवश्यक वस्तुओं की मांग।

(7) बस्तर की यातायात व्यवस्था को संयोजित तरीके से ठीक किए जाने एवं वर्तमान में संचालित व्यवस्थाओं में सुधार की मांग पर कार्य

(8) सभी विभाग के कर्तव्य एवं योजनाओं की जानकारी की समीक्षा एवं स्वरोजगार हेतु संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा

इन 8 बिंदुओं पर आगामी कार्य योजना तैयार कर क्षेत्रहित में राजनीति किए जाने का निर्णय लिया गया ।

। इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर विधानसभा एवं चित्रकूट विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Related Articles

Back to top button