जनहित में जनहित कार्यों के लिए सक्रिय और समर्पित है चित्रकोट विधायक कांग्रेसियों को पच नहीं रहा- भरत कश्यप मीडिया प्रभारी लोहंडीगुड़ा ब्लॉक

जगदलपुर। लोहंडीगुड़ा ब्लॉक भाजपा पार्टी के मीडिया प्रभारी श्री भरत कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि चित्रकोट के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री विनायक गोयल जी हमेशा गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनकर उसके समाधान के लिए विकास कार्यों की पहल कर रहे है परंतु कांग्रेसी मानसिकता और विकास के विरोधी किस्म के कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं ।
मीडिया प्रभारी श्री भारत ने आगे कहा है कि चित्रकोट में लगातार जो विकास कार्य हो रहे वह कांग्रेस पचा नहीं पा रही है और लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में रुकावट लाने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु ऐसा होगा नहीं होगा नहीं, क्योंकि विकास कार्यों को लेकर अंचल के विकास को लेकर न केवल माननीय विधायक श्री गोयल बल्कि भाजपा भी संकल्पित है कि विकास अंतिम छोर तक आम आदमी के जीवन को पहुंचना है पार्टी का यही इरादा पक्का है, विकास होगा और होकर रहेगा।
श्री भरत ने कांग्रेसियों को जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि आज दिनांक 18 अगस्त को बिंता में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जो कांग्रेसियों को अखर रहा है पांच साल सत्ता में रहे पर कुछ किए नहीं
अब भाजपा के विकास कार्य को देखते हुए तरह-तरह के भ्रामक बातें जनता के बीच फैला रहे हैं।
लोहंडीगुड़ा मीडिया प्रभारी भरत ने जानकारी देते हुए कहा कि- चित्रकोट विधानसभा अंतर्गत लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुलेंगा, बिन्ता, बदरेंगा, मारडुम एवं पारापुर में कुल ₹100 लाख यानि 1 करोड़ रुपए राशि की लागत से नवीन स्कूल एवं पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनकार्यों को लेकर समर्पित लगातार माननीय विधायक विनायक जी क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेसियों की भद्दी राजनीति का रूप फिर से देखने को मिल रहा है, लोगों के बीच अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप पोस्ट कर रहे हैं। अब जिनकी मानसिकता ही हिंसावादी हो वो कर भी क्या सकते हैं, इनकी तो लोगों में फूट डालो राजनीति करो के नीच जैसी सोच हो गई है तो क्या किया जा सकता है?
जनता जानती है कौन विकास के पक्ष में है और कौन नहीं, इसका जवाब कांग्रेस को विधानसभा, लोकसभा यहां तक की पंचायत चुनाव में भी मिल गया है।



