FEATURED
मेक जोन स्कूल में भी उड़ी तिरंगे की खुशबू , शिक्षक,बच्चों, अभिभावकों की उपस्थिति में संचालन समिति के अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण


जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।15 अगस्त के पावन अवसर मिशन मैदान में स्थित मेक जोन स्कूल में गरिमा पूर्ण परिवेश में लाल चर्च संचालन समिति अध्यक्ष श्री प्रवीण लाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से बिशप श्री डॉ . एस. सुना सहित शिक्षकगण,स्टाफ, छात्र-छात्रा,अभिभावक गण उपस्थित थे।
15 अगस्त के अवसर पर शालीन और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजे बच्चे इस दौरान सभी के आकर्षण के केंद्र बने रहे ।



