जगदलपुर भाजपा कार्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के हाथों भरत हुए सम्मानित
ग्राम गढ़िया सरपंच सदस्य भरत कश्यप उत्कृष्ट सदस्यता दीप से सम्मानित कहा - मेरा सौभाग्य है,मेरा सबकुछ पार्टी को समर्पित है


जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:- लोहंडीगुड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम गढ़िया के ऊर्जावान युवा सरपंच भरत कश्यप को दिनांक 8 अगस्त को स्थानीय जगदलपुर बीजेपी कार्यालय में वर्ष 2024- 25 के उत्कृष्ट सदस्यता दीप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरणसिंह देव एवं जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर पार्टी के अनेक सम्माननीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि गत 2 अगस्त को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा द्वारा लगन और सक्रियता से निरंतर पार्टी के प्रतिष्ठा के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए पार्टी द्वारा श्री भारत कश्यप को भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट सदस्यता से माननीय मुख्यमंत्री एवं मान.प्रदेश अध्यक्ष के हाथों सम्मानित किया गया था। जगदलपुर बीजेपी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बीच सम्मानित भारत ने कहा कि- मैं इस आशीर्वाद और स्नेह के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान पूर्वक आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है पार्टी के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी बढ़ी है मैं पूरे समर्पण के साथ सदैव पार्टी के बेहतरी को लेकर निरंतर लगा रहूंगा।



