FEATURED

श्रेष्ठ बस्तर निर्माण के साथ विकास के रास्ते व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से मुक्ति मोर्चा ने एनएमडीसी के सामने रखी अपनी बात ,दिया सुझाव

जगदलपुर। श्रेष्ठ बस्तर के लक्ष्य के साथ जनहित के मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज बुलंद करते बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत द्वारा नगरनार स्टील प्लांट के एक मात्र कमर्शियल गेट के अंतर्गत- सुरक्षा – धर्म-काटा ( वेव ब्रिज सेप ) लगातार तकनीकी खराबी के, नाम पर ट्रांसपोर्टेशन में आ रही भारी व्यावहारिक दिक्कतों के स्थाई समाधान एवं, 3 मिलयन टन उत्पादन स्टील प्लांट संचालन मापदंड के अनुसार एक से अधिक कमर्शियल गेट निर्माण व संयंत्र संचालन हेतु कच्चा माल- फाइनल प्रोडक्शन प्रोडक्ट के सुचारू ट्रांसपोर्टेशन हेतु- विशेष लेन आरक्षित करने की मांग को लेकर एनएमडीसी के अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारीयों को पत्र के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया है , उल्लेखनीय है कि इस पत्र स्वरूप ज्ञापन में सामने आ रहे परेशानियां परेशानियां विसंगतियों एवं समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय सुझाव भी रखे हैं जिस पर निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

 

 

श्री नवनीत ने उक्त ज्ञापन के माध्यम से बस्तरवासियों की ओर से बस्तर के विकास के प्लांट स्थापना के साथ साहसिक उद्देश्य की शुरुआत करने लिए शुभकामना देते हुए कहा है इस पत्र रूपी -ज्ञापन को आपके समक्ष प्रस्तुत किए जाने का आशय बस्तर के एकमात्र 3 मिलियन टन उत्पादन क्षमता वाले नगरनार स्टील प्लांट को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक संचालन हेतु ट्रांसपोर्टेशन मे आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से अवगत कराना एवं उसके स्थायी समाधान की मांग रखना है। उन्होंने कहा है कि

प्लांट के प्रतिदिन उत्पादन वस्तु की क्षमता उसके निर्धारित क्षमता के करीब कुशल प्रयासों से पहुंचती जा रही है! प्लांट के उत्पादन के लिए कच्चे माल एवं अन्य जरूरी वास्तु उपकरण प्लांट ट्रांसपोर्टेशन के माध्यम से लगातार आवागमन करवा रहा है जिस पर रेलवे ट्रांसपोर्टेशन के अलावा सड़क ट्रांसपोर्टेशन भी सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य में क्रियान्वित है परंतु विडंबना है कि बस्तर संभाग का एकमात्र 3 मिलियन तन की क्षमता वाला नगरनार स्टील प्लांट सड़क परिवहन के लिए एकमात्र कमर्शियल गेट के माध्यम से आवागमन ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था को संचालित कर रहा है।

 

श्री चांद ने आगे कहा है कि सीआईएफ की जटिल जांच प्रक्रिया, प्लांट की तकनीकी सॉफ्टवेयर में लगातार आ रही खराबी के चलते प्लांट को अति आवश्यक कच्चा माल ( कच्चा लोहा, चूना पत्थर, कोयला)- एवं प्लांट के द्वारा उत्पादित फाइनल प्रोडक्ट को जैसे (क्वाईल, पिग आयरन) आदि वस्तुओं को, कमर्शियल गेट से अंदर लाने एवं बाहर निकलना वह धर्म कांटा से वजन करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है! गाड़ियों के दस्तावेजों की जांच सीआईएसफ द्वारा मैन्युअल 8 हस्ताक्षरों से होकर गुजराती है जिसमें लगभग एक गाड़ी को प्लांट के अंदर आने में लगभग दो से तीन घटे लग जाते हैं, वही वेव ब्रिज(धर्म-काटा) प्लांट के अंदर मात्र दो है! जिसमें तकनीकी खराबी के चलते रोज गाड़ियों को एक से डेढ़ घंटा अतिरिक्त विलम्ब का सामना करना पड़ता है जिससे ट्रांसपोर्टेशन का व्यवसाय कर रहे लोगों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है !

 

बस्तर बेटा ने ज्ञापन के माध्यम से जारी बयान में कहां है कि दूसरी तरफ प्लांट के अंदर कार्य कर रहे ठेकेदारों को भी ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े हुए कार्य में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है!एक तरफ देश में स्टील उत्पादन को तकनीकी रूप से अधिक गुणवत्तावन एवं बाजार के मांग के अनुरूप अधिक मात्रा में उत्पादन बढ़ाने का उद्देश्य लेकर राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के सानिध्य में नगरनार स्टील प्लांट बोर्ड अपनी योजनाओं को बना रहा है वहीं दूसरी तरफ स्टील प्लांट के कमर्शियल गेट के मापदंड के विपरीत नगरनार स्टील प्लांट में एकमात्र कमर्शियल गेट होना, प्लांट की बढ़ोतरी एवं व्यापारिक रूप स्टील बाजार के मांग अनुसार प्रोडक्ट को सरल सुगम तरीके से ट्रांसपोर्ट करने में कमजोर पड़ रहा है! जिससे राष्ट्रीय स्तर पर स्टील बाजार में बस्तर के एकमात्र नगरनार स्टील प्लांट की कार्य कुशलता पर प्रश्न खड़ा हो रहा है!

 

बस्तर के युवा नेता ने कहा है कि प्लांट के आंतरिक कार्य कुशलता के चलते हम अपने निर्धारित क्षमता के करीब उत्पादन में पहुंचने के प्रयास के साथ-साथ प्लांट को सकारात्मक सफलता वित्तीय सफलता दिलाने की तरफ भरपूर प्रयास कर रहे हैं ऐसी परिस्थितियों में कमर्शियल गेट में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लगातार प्लांट स्थानीय प्रबंधन को ध्यान आकर्षण करवाने के पश्चात भी समस्या का समाधान ना हो पाना एक बड़ी जटिल समस्या बनते जा रहा है ?

 

नगरनार स्टील प्लांट के निर्माण के दौरान तकनिकी पार्टनर-मैकोन कम्पनी के द्वारा प्लांट के ब्लूप्रिंट में मात्र एक कमर्शियल गेट को रखना, प्लांट के उत्पादन क्षमता के अनुरूप सही दिशा में लिया गया कदम नहीं दर्शाता है! बस्तर जबकि उच्च गुणवत्ता बंद सड़कों के जाल से अन्य राज्य नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी से जुड़ता चला जा रहा है वैसे में रेलवे एकमात्र परिवहन व्यवस्था को ध्यान में रखकर संयंत्र निर्माण मैं एक कमर्शियल गेट रखना- बस्तर के परिवहन व्यवसाय को प्लांट के उत्पादन क्षमता के ट्रांसपोर्टेशन लाभ से वंचित रखने का षड्यंत्र है! जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है!

 

ज्ञापन में कहा गया है कि यह नगरनार स्टील प्लांट एवं राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के खनिज उत्खनन एवं प्लांट प्रबंधन के उद्देश्यों के कार्यशाली के विपरीत है! छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र बस्तर में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम एवं उसके नए उपक्रम नगरनार स्टील प्लांट का रिस्ता सन वर्ष 1958 से मजबूत रूप से बना हुआ है ऐसे में आपके द्वारा प्रत्येक खनिज से संबंधित प्रोजेक्ट के प्रारंभिक शब्दों के चयन में क्षेत्र के विकास-रोजगार के स्थानीय अवसर को बढ़ावा,पर्यावरण संतुलन एवं गुणवत्तावन उत्खनन व उत्पादन की तरफ बेहतर प्रयास करने का लक्ष्य निर्धारण की तरफ अग्रसर है! ऐसे में नगरनार स्टील प्लांट में एकमात्र कमर्शियल गेट होना एवं उस मे आ रही लगातार व्यावहारिक दिक्कतों को दूर न करना प्लांट के उत्पादन क्षमता, विक्रय क्षमता दोनों को प्रभावित कर रहा है! जिससे न केवल राष्ट्रीय खनिज विकास निगम – नगरनार स्टील प्लांट को बल्कि संपूर्ण बस्तर वासियो का भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है! जो देश-विदेश के स्टील बजार मे बस्तर के एकमात्र स्टील प्लांट (NSL) की कुशल- कार्य कुशलता की छवि को धूमिल कर रहा है!

 

 

सामने आ रहे विभिन्न विसंगतियां एवं समस्याओं को लेकर सात सूत्री अपने सुझाव को सामने रखते हुए मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने निम्नलिखित बिंदुओं को सामने रखा है जो इस प्रकार है: –

 

1) नगरनार स्टील प्लांट के अंतर्गत कम से कम तीन कमर्शियल गेट का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जावे!

 

(2) प्लांट के एकमात्र कमर्शियल गेट में ट्रांसपोर्टेशन मे आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने हेतु एक कमेटी गठन कर, प्लांट सुरक्षा मापदंडों के अंतर्गत, गेट पास प्रक्रिया को सरल कर प्रति गाड़ी आवागमन निर्धारित जांच समय सीमा तय किया जावे!

 

(3) प्लांट संचालन हेतु अति आवश्यक कच्चा माल के आवागमन हेतु कमर्शियल गेट में एक अतिरिक्त लेन आरक्षित करते हुए, सुरक्षा मापदंड की अतिरिक्त जटिलता को दूर कर, जांच समय सीमा अनिवार्य रूप से निर्धारित कर आवागमन को सरल किया जावे!

 

(4) प्लांट के अंदर संचालित वेव ब्रिज (धर्म -काटा ) की संख्या 2 से बढ़कर 6 किया जावे, ताकि गाड़ियों के आवागमन में लग रहा समय काम हो सके तो वही वेव ब्रिज में इस्तेमाल किया जा रहे हैं! सॉफ्टवेयर(सेफ) को अपडेटेड(सुधार) व नेट या ब्रॉडबैंड की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए, सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण नियुक्त कर्मचारियों को दिया जाना अनिवार्य हो!

 

(5) प्लांट की कमर्शियल गेट के बाहर गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किया जावे,वही गाड़ियों के ड्राइवर के मौलिक अधिकारों के अंतर्गत -विश्रामगृह -केंटीन – शौचालय, आपातकाल चिकित्सा क्लिनिक का निर्माण किया जावे!

 

(6) बड़े मोरिंगा एनएमडीसी किरंदुल द्वारा संचालित क्रशिंग प्लांट मैं, किरंदुल प्रोजेक्ट की तर्ज पर,लोडिंग समय सीमा बढ़ाया जाये, ताकि रेक से कच्चा लोहा समय पर नगरनार स्टील प्लांट द्वारा निर्धारित मात्रा, को ट्रांसपोर्टेशन के माध्यम से प्लांट पहुंचाया जा सके!

 

(7) प्लांट के ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी हुई निविदा एवं प्लांट के गेट पास एवं प्लांट के अंदर गई गाड़ियो की जानकारी हेतु एक हेल्प सेंटर की स्थापना किया जावे!

इस दौरान जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी के रूप में मेहताब सिंह, सुरेश नाग, हिमांशु आनंद, के आकाश जॉन आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button