FEATURED
मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में दोनों ननों की जमानत याचिका खारिज

दुर्ग, मानव तस्करी और धर्मांतरण के मामले में दुर्ग जिले में गिरफ्तार केरल की दो ननों को बुधवार को बड़ा कानूनी झटका लगा है। निचली अदालत और अब सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। कैथोलिक नन न्यायिक हिरासत में ही रहेंगी। फिलहाल दोनों दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद हैं।
बताया जाता है कि आज सेशन कोर्ट के जज अनीश दुबे ने फैसला सुनाया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, क्योंकि इसमें मानव तस्करी शामिल है, इसे एनआईए अदालत के दायरे में रखा गया है।



