FEATURED

दो महीने के लिए एअर इंडिया ने रोकी अहमदाबाद से गैटविक की उड़ान, अब लंदन के हीथ्रो जाएगी फ्लाइट

एयर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि वह 1 अगस्त से 30 सितंबर 2025 तक अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए सीधी उड़ान को अस्थायी रूप से निलंबित कर रही है। इसके बजाय यह उड़ान अब लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए संचालित होगी। यह फैसला एयर इंडिया की तरफ से ‘सेफ्टी पॉज’ के तहत उड़ानों की समीक्षा और सुरक्षा जांच के बाद लिया गया है। 12 जून को एआई171 फ्लाइट से जुड़े एक दुखद हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपनी बोइंग 787 विमानों की अतिरिक्त जांच करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका था।

1 अगस्त से शुरू होगी कुछ उड़ानों की बहाली’
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, ‘1 अगस्त से कुछ उड़ानों की बहाली शुरू होगी, जो जुलाई की तुलना में ज्यादा होगी। पूरी तरह से उड़ान संचालन की बहाली 1 अक्तूबर 2025 से की जाएगी।’ एयर इंडिया ने बताया कि पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) के ऊपर के हवाई क्षेत्र में जारी प्रतिबंधों की वजह से विमानों की उड़ान समय भी बढ़ गया है। इसी कारण से उड़ान संचालन में बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बुकिंग की स्थिति और अपडेट के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करें।

 

Related Articles

Back to top button