FEATURED

24 साल हुए पूरे तुम बिन’ के,अनुभव सिन्हा ने लिखा भावुक नोट; ‘हिट और फ्लॉप क्या होता है’

फिल्म “तुम बिन” को रिलीज हुए 24 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट मुख्य भूमिकाओं में थे। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इस खास मौके पर एक भावुक नोट लिखा है।

अनुभव सिन्हा का फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट
अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘तुम बिन’ की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जब उन्होंने यह फिल्म शुरू की थी, तब उनके पास सिर्फ एक कहानी थी। उन्हें हिट या फ्लॉप का कोई अंदाजा नहीं था। उनकी छोटी सी टीम ने पूरे जोश के साथ काम किया। सभी ने मिलकर हर काम किया, चाहे खाना हो, सोना हो या कुछ और। उन्होंने कहा कि फिल्में ऐसे ही बननी चाहिए, खुले दिल और बिना किसी डर के।’

फिल्म की सफलता को लेकर अनुभव की राय
अनुभव सिन्हा ने बताया कि किसी फिल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में उसकी यादों से तय होती है। उन्होंने एक 20 मिनट का मेकिंग वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि उनकी टीम ने बिना जीत-हार की चिंता किए फिल्म बनाई।
अनुभव सिन्हा ने किया शुक्रिया
इस पोस्ट के आखिर में अनुभव सिन्हा ने निर्माता भूषण कुमार और उन सभी निर्माताओं का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने 90 के दशक में ऐसी फिल्में बनाईं। उन्होंने कहा कि दर्शक आज भी वही हैं और निर्माताओं को निर्देशकों पर भरोसा करके ऐसी फिल्में फिर से बनानी चाहिए।’

Related Articles

Back to top button