FEATURED

आमिर खान और सलमान मे क्या अंतर हैं?परेश रावल ने बताया दोनों सितारों के काम करने का अंदाज

परेश रावल की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों में होती है। कई दशक से सिनेमा की दुनिया में सक्रिय परेश रावल ने बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है। इनमें खान एक्टर्स भी शामिल हैं। हाल ही में परेश रावल से सलमान खान और आमिर खान के काम करने के तरीके में अंतर के बारे में पूछा गया। इसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

सलमान खान पर्दे पर जादू हैं
परेश रावल ने आमिर और सलमान दोनों सितारों की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही बताया कि दोनों का काम करने का स्टाइल एकदम अलग है। बॉलीवुड बबल के साथ हालिया इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने सलमान खान के बारे में कहा कि वे सहजता से किरदार में ढल जाते हैं और किरदार में ढलने में उन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। उन्होंने कहा, ‘सलमान किसी भी सीन को गहराई से समझते हैं। वह बेहद आकर्षक इंसान हैं। पर्दे पर तो वह जादू हैं। जब वह सेट पर आते हैं, तो उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। वह बस किरदार के साथ ढल जाते हैं’

आमिर खान को किरदार में ढलने में वक्त लगता है
परेश रावल ने आमिर खान को लेकर कहा कि वे किरदार को गहराई से समझते हैं और इसलिए उन्हें वक्त लगता है। एक्टर ने कहा कि आमिर खान अपने किरदारों पर खूब मेहनत करते हैं और उन्हें गहराई से समझने के लिए काफी समय लगाते हैं, जबकि सलमान खान हवा के झोंके की तरह हैं। परेश रावल ने आगे कहा, ‘आमिर को हर चीज को गहराई से समझनी होती है। इसलिए आमिर साहब थोड़ा टाइम लेते हैं। वहीं सलमान हवा का झोंका है, कब आया, उड़ा के ले गया, पता भी नहीं चलता’।

परेश रावल का वर्क फ्रंट
परेश रावल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय’ में देखा जाएगा। सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत यह फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा परेश रावल फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में भी नजर आएंगे। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ परेश रावल फिर बाबूराव के रूप में दर्शकों को गुदगुदाएंगे। प्रियदर्शन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button