FEATURED

प्रदेश उपाध्यक्ष के समक्ष शर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा प्रवेश किया

सिमगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के समक्ष गगन शर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा प्रवेश किया। शुक्रवार को सिमगा बीजेपी कार्यालय (पांडेय कॉम्पलेक्स) में बीजेपी की बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने शर्मा को भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी प्रवेश कराया। इसका सीधा असर बलौदाबाजार-भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में देखनो को मिलेगा। क्योकि गगन श्री राम सेना ( धर्मसेना) के जिला अध्य क्ष भी है। और काफी लंबी समय से हिंदू संगठन से जुड़े हुए है। इसका फायदा बीजेपी को चुनाव के समय होगा। शर्मा ने बताया कि वो आस-पास के क्षेत्रों में पार्टी की नींव को मजबूत करेंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता को बीजेपी संगठन से जोड़कर मजबूती लाएंगे। प्रवेश के दौरान किसान नेता अनिल पांडेय, धीरज जैन, हेमसिंह चौहान, मुरली साहू समेत अन्य बीजेपी नेता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button