FEATURED

दर्दनाक हादसा : कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

बालोद. कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मारी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई. यह घटना पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

 

मृतक की पहचान 44 वर्षीय मनोज कुमार साहू पिता राधेश्याम साहू निवासी सांगली पारा, थाना कोंडागांव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक रायपुर से कोंडागांव जा रहा था. इस दौरान कार ने उसे ठोकर मार दी. स्विपट कार में 4 लोग सवार थे और जगतरा मंदिर घूमकर धमतरी जा रहे थे. इस हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button