विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज रायपुर में कोवेक्सीन का लगवाया टीका

रायपुर। कोरोना टीकाकरण के दौड़ में विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी शुरुआत की है। विधायक अग्रवाल ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज रायपुर में कोवैक्सीन का पहला टीका लगवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। टीकाकरण के निर्माण के लिए भारतीय वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों को ह्रदय से धन्यवाद और बधाई। जनता से अनुरोध है कि अपनी पारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।



