अन्नाद्रमुक ने जारी किया घोषणापत्र, छह रसोई गैस सिलिंडर मुफ्त, सरकारी नौकरी से लेकर दोहरी नागरिकता जैसे वादे

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने रविवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें हर साल एक परिवार को छह रसोई गैस सिलिंडर निशुल्क देने और प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने का बेहद लुभावना वादा किया गया है। पार्टी के नेता सी. पुन्नियान ने एक समारोह में इस घोषणा पत्र को पढ़कर सुनाया।
अन्नाद्रमुक ने घोषणा पत्र में यह भी कहा है कि वह केंद्र से आग्रह करेगी कि भारत में रह रहे तमिल शरणार्थियों को दोहरी नागरिकता व आवासीय परमिट प्रदान करे। इसके साथ ही पार्टी केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए वापस लेने के लिए भी आग्रह करती रहेगी।
वीसीके ने किया द्रमुक के साथ गठबंधन
इस बीच विदुथलाई चिरुथाइगल काची यानी वीसीके पार्टी ने विपक्षी दल द्रमुक के साथ गठबंधन कर लिया है। इसके बाद वीसीके ने अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी की।



