शासन-प्रशासन का रिहायसी, धार्मिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में नवीन शराब दुकान खोलने का निर्णय असंवेदनशील व जनता को आहत करने वाला – रोहित सिंह आर्य

शहर के मध्य में कोतवाली के समीप रिहायशी, धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र में नवीन शराब दुकान खोलने के निर्णय की कड़ी निंदा लगातार हो रही है। लोगों में इस विषय को लेकर काफी नाराजगी है जिसे लोग विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित भी कर रहे हैं।
शहर की अग्रिणी सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस के रोहित सिंह आर्य ने कहा कि यह निर्णय न केवल स्थानीय निवासियों के जीवन को प्रभावित करेगा, बल्कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और व्यापारिक गतिविधियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। उन्होंने आगे कहा कि शहर की मर्यादा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।
*चांदनी चौक का मुद्दा:*
चांदनी चौक स्थित शराब दुकान को लेकर लंबे समय से विरोध और प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब जनभावना को धता बताकर शहर के मध्य नवीन प्रीमियम शराब दुकान खोलने का निर्णय सामने आ रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।
आंदोलन की रूपरेखा:
पब्लिक वॉइस की टीम इसपर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। जल्द ही जनसंपर्क शुरू किया जाएगा और लोगों को एकजुट होकर इस फैसले का विरोध किया जाएगा
मांगें:
– शहर के मध्य में प्रस्तावित नवीन शराब दुकान के निर्णय को वापस लिया जाए।
– चांदनी चौक स्थित शराब दुकान को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।



