छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री को मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने भावभीनी श्रद्धांजलि
मुक्ति मोर्चा के संयोजक नवनीत ने कहा स्वर्गीय अजीत जोगी सदैव दिलों में रहेंगे


जगदलपुर।स्वर्गीय अजीqत जोगी कीo पांचवीं पुण्यतिथि बस्तर मुक्ति मोर्चा एवं नता कांग्रेस छत्तीसगढ़ द्वारा जनता दरबार में मनाई गई मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद की उपस्थिति में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री को भावपूर्ण स्मरण किया एवं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नवनीत ने कहा कि वे स्वप्न दृष्टा थे छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पन्नों के साथ लोगों के दिलों में स्वर्गीय जोगी सदैव रहेंगे।
वही उन्होंने कहा कि जगदलपुर में भी स्वर्गीय जोगी जी की मूर्ति की स्थापना होगी । चांद ने 25 मई की रात्रि पेंड्रा में चोरी छुपे गैर संवैधानिक ढंग से जोगी जी की मूर्ति गिरा देने की कड़ी निंदा की करते हुए कहा कि यह बर्दाश्त नहीं हो सकता।
सरकार , प्रशासन को इस तरह की चीजों से बचना चाहिए हमारे द्वारा संभाग के सभी जिलों में इसे लेकर हमने कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है। बस्तर में भी अजीत जोगी जी मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस दौरान बस्तर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी के रूप में, मेहताब सिंह, के आकाश जॉन, कृष्ण कुमार, हिमांशु आनंद, प्रिया यादव, सुरेश नाग, मधु नाथ एवं मुक्ति मोर्चा फुटपाथ व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे



