FEATURED
जय हिंद रैली कर सरकार से सवाल करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है और इसे एक पार्टी का ब्रांड बनाया जा
रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की यहां पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश तथा विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर संसद का विशेष सत्र नहीं बुला रही है और न ही सर्वदलीय बैठकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा करते है और अब वह विभिन्न मंचों पर कश्मीर-कश्मीर कह रहे हैं जो देश की सुरक्षा तथा संप्रभुता के लिए गंभीर चिंता का विषय है।



