FEATURED

­विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन द्वारा कोटा में 20 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

 

भीषण गर्मी के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,

लोगों को मिलेगी राहत

 

 

हरिमोहन तिवारी/रायपुर

 

 

 

प्रदेश के के कई हिस्सों में बदलते मौसम से पड़ रही भीषण गर्मी और वायरल के प्रकोप को देखते हुए विप्र स्वास्थ्य समाजसेवी संगठन के द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर रविवार को कोटा के मस्जिद प्रांगण में 10 से 3 बजे तक आयोजित होगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष सतीश दिवान ने बताया कि इन दिनों गर्मी की आहट के साथ चिकनपोक्स, पीलिया और विभिन्न वायरस जनित बीमारियों का सिलसिला शुरू हो जाता है।

 

इसके मद्देनजर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्याओं की जांच और उपचार किया जाएगा।

नागरिकों को मुफ्त दवाइयां, पेयजल, और गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी

 

*बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिविर का आयोजन*

 

स्वास्थ्यसेवी संगठन द्वारा

आयोजित शिविर में संगठन के चिकित्सक स्थानीय निवासियों का विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे, जिसके अंतर्गत नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, सुगर की जांच की जायेगी।

महिला व शिशु रोग, जनरल मेडिसिन, फिजियोथेरेपी, आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक, आहार चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही इस मौसम में छोटे बच्चो को छोटी माता और पीलिया होने की आशंका रहती है।

इनसे सुरक्षित रखने के लिए होमियोपैथी की दवाएं और आयरन की दवा निशुल्क रूप से वितरित की जायेगी।

*शिविर के दौरान संगठन अध्यक्ष डॉ सतीश दीवान के साथ डॉ समीर सोनकर, डॉ सौम्या अग्रवाल, डॉ ज़िया फातिमा, डॉ नालंदा रामटेके, डॉ सारिका श्रीवात्सव, डॉ नेहा अग्रवाल, डा दिनेश तिवारी, डॉ सुशील बागड़े, साई बाबा हॉस्पिटल की मेडिकल टीम, श्रीमती मिथिलेश रिछारिया, लीना गौराहा, सैय्यद फारुख, रितेश यादव अपनी सेवाएं देंगे।*

Related Articles

Back to top button