FEATURED

कांग्रेस कार्यालय काभाजयुमो ने किया घेराव; फूंका राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला

Spread the love

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला मामले में ईडी की ओर से राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसियों पर पीएमएलए के तहत चार्टशीट दाखिल किये जाने पर छत्तीसगढ़ भाजयुमो ने रायपुर के आरंग स्थित राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। वहीं राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी का पुतला दहन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्ववाहन पर भाजयुमो के रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष फ़नेंद्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में जिला युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता के साथ आरंग राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया। इस मौके पर फनेन्द्र वर्मा ने बताया कि 750 करोड़ के भ्रष्टाचार घोटाले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को संलिप्त पाया गया है। केंद्र सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने ऐसे सैकड़ों घोटाले किये हैं, जिसमें हर एक घोटाले में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी संलिप्त हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक भ्रष्टाचारी नेताओं से संलिप्त पार्टी है, जिसका पर्दाफाश हो चूका है इसलिए जनता इनको सभी जगह नकार चुकी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, गोपाल वर्मा एवं राजा तम्बोली, दिनेश चंद्राकर, सुनील नेभवानी, राकेश सोनकर,ज्ञान प्रकाश चंद्राकर,मुकुंद मेश्राम, गौरव शर्मा, गजेंद्र यादव,वेद प्रकाश देवांगन, महेश यदु, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन गिलहरे, मुकेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, लुकेश साहू, पिंटू साहू , हरिशंकर वर्मा, चंद्रकांत वर्मा,विनोद साहू, खुलेश साहू, यशपाल लोधी, प्रफुल साहू, सागर साहू, एवं सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button