छत्तीसगढ़ में आज मिले 320 नये कोरोना मरीज, रायपुर में 96 नए केस

रायपुर , स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आज 320 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है।142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। आज सबसे अधिक रायपुर जिले से 96, दुर्ग जिले से 65 मरीज मिले हैं। 5 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले हैं



