गांव में हमले से कई घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर ।दिनांक 08_03_2021 बस्तर जिले के ब्लाक बास्तानार के बडकीलेपाल ग्राम सुरगूडा में मसीही समाज के धर्म गुरु एवं स्थानीय लोग घर पर प्रार्थना दुआ कर रहे थे । कि तभी रात में गांव के कुछ लोग प्रार्थना कर रहे लोगो पर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिए जिसमे महिला बच्चे भी है शामिल, जिसकी जानकारी तत्काल धर्म गुरु पास्टर सैमसंग ने मसीही समाज के सदस्य नरेंद्र भवानी को दी, जिसके बाद भवानी ने तत्काल बस्तर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा जी संग फोन में चर्चा कर पुलिस सुरक्षा दिलवाये एवं आरोपियों को पकड़ने कि कार्यवाही शुरू हुई,

अभी मार खाये सभी पीड़ितों को डिमरापाल मेडिकल कालेज रिफर किया गया है, किसी के सर फट गए है तो किसी को चोटें आई है ! साथ ही साथ इनकी घर को मोटर साइकल को और बाइबल को भी उपद्रवी द्वारा जलाया गया अब देखना होगा कि बस्तर पुलिस ऐसे लोग जिनको पुलिस कानून का कोई डर नही इन पर क्या कार्यवाही करती है

सोचने समझने वाली बात यह है कि ऐसी जगहों पे रात को आना जाना भी मुनासिफ नही होता तो ये हमलावर है कौन जो बे धड़क ऐसी घटना को अंजाम बेबाक तरीके से देते आ रहे है वो भी विशेष समाज को टारगेट कर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय ऐसे कृतय करने वालो का कानून पुलिस से डर भय सब ख़त्म हो जाएगा जो सही बात नही है !

मार खाये हुए लोगो का नाम पास्टर सेमसन बघेल, जग्गू, दूरस्थ,सुंदरी को खून निकलते मार पिट किये है ! बाकी घायल है

Related Articles

Back to top button