FEATURED
चेन्नई की लगातार दूसरी हार ,रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने दी मात

आईपीएल 2025 के 11वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 81 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में चेन्नई के लिए नूर अहमद, खलील अहमद और मथिसा पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वानिन्दु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।



